30 साल पुराना मफलर लेकर न्यूजीलैंड पहुंचे PM मोदी, बोले- कीवी शख्स का गिफ्ट आज भी मौजूद

PM Modi IN New Zealand: पीएम मोदी ने कहा, 25-30 साल पहले भी मैं कीवी आया था. उस समय मुझे एक मफलर, एक टोपी और एक जोड़ी दस्ताने भेंट में मिले थे. आज उसी मफलर को पहनकर आप लोगों के बीच आया हूं.
PM Modi

पीएम मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहां उन्होंने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भाग लिया और संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और कहा, 25-30 साल पहले भी मैं कीवी आया था. उस समय मुझे एक मफलर, एक टोपी और एक जोड़ी दस्ताने भेंट में मिले थे. आज उसी मफलर को पहनकर आप लोगों के बीच आया हूं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, आज 40 सालों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है. पढ़ें पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप(न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन) यहां आए और कीवी भारतीय समुदाय के लोगों का हिस्सा बने इससे यह जश्न और भी यादगार हो गया है. आपने जिस स्नेह और उत्साह से हम सभी का स्वागत किया है उसके लिए मैं आपका आभारी हूं. न्यूजीलैंड वह जगह है जहां की सड़कों पर भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है. यहां कहीं खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोलकाता स्ट्रीट और अमृतसर स्ट्रीट है.”

भारतीय PM को आने में लगे 40 सालः पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा है. 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी. उसमें मेजर ध्यानचंद के शानदार प्रदर्शन की हर ओर चर्चा थी. उनकी हॉकी ने न्यूजीलैंड के लोगों का दिल भी जीत लिया था. भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है. हालांकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री को न्यूजीलैंड आने में 40 साल लग गए लेकिन आपको दोबारा इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब 40 साल नहीं लगेंगे. यह मोदी की गारंटी है.”

भारत ऐसा देश है जिस पर हम भरोसा करते हैं: PM

इस दौरान न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा, “हमने न्यूजीलैंड-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे हमारे कीवी निर्यातकों के लिए 1.4 बिलियन लोगों का बाजार खुल गया और न्यूजीलैंड में भारतीय व्यवसायों के लिए अवसर भी पैदा हुए. भारत सिर्फ एक ऐसा देश नहीं है जिसके साथ हम व्यापार करते हैं यह एक ऐसा देश है जिसके साथ हम बढ़ते हैं. यह एक ऐसा देश है जिस पर हम भरोसा करते हैं”.

ये भी पढ़ेंः PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर कमेंट करके धमकाया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालाः क्रिस्टोफर लक्सन

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी ने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है. वह हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक हैं और न्यूजीलैंड के सच्चे दोस्त हैं. यह समुदाय और यह दोस्ती वास्तव में असाधारण है.”

ज़रूर पढ़ें