‘Captain नहीं Leader…’, सूर्यकुमार यादव की टी-शर्ट पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सूर्यकुमार यादव
Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं. इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर सूर्या की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लेकर प्यार जताते नजर आ रहे हैं. हालांकि चर्चा का विषय सूर्या की वह तस्वीर नहीं, बल्कि उनकी टी-शर्ट पर लिखा कैप्शन है, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
सूर्या की टी-शर्ट पर मचा बवाल
दरअसल हाल ही में सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें सूर्या बेटी को गोद में लिए हुए है. इस वायरल तस्वीर में सूर्या की टी-शर्ट पर ‘Captain’ और ‘Leader’ लिखा हुआ है. हालांकि कैप्टन को एक लाइन से काट दिया गया है, जबकि बड़े-बड़े अक्षरों में ‘लीडर’ साफ-साफ लिखा नजर आ रहा है. सूर्या की इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह के दावे करने शुरू कर दिए. कुछ लोगों का मानना है कि सूर्या ने टी20 स्क्वाड से ड्रॉप होने के बाद चयनकर्ताओं पर तंज कसा है.
Suryakumar yadav wearing a shirt calling he was not the captain he was the Leader who carried the team.
— Nitin kakde. (@cricxnitin) July 11, 2026
Might be someone trolling BCCI & Gautam gambhir 😂 pic.twitter.com/JQ2uJpAEO5
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पांचवें टी20 मैच की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की वापसी, जानें कौन होगा बाहर
टीम से ड्रॉप किए गए थे सूर्या
बता दे, भारतीय टीम ने इसी साल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था. मगर आईपीएल 2026 के बाद सूर्या से न सिर्फ टी20 टीम की कप्तानी छीन ली गई, बल्कि उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया. अब उनकी यह तस्वीर वायरल हो रही है. सूर्या की यह तस्वीर इसलिए भी बड़ा मुद्दा बन गई है, क्योंकि उन्हें कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है.
सूर्या की कप्तानी में भारत का शानदार प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. सूर्या के कप्तान रहते भारत ने लगातार 16 सीरीज जीती थीं. इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में एक भी सीरीज नहीं हारी थी.