शादीशुदा युवक और नाबालिग का शव एक ही फंदे पर लटका मिला, धार में शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग की बात

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Input- जफर अली

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले के के डही थाना क्षेत्र के ग्राम बलवानी दवानीपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुनसान पहाड़ी रास्ते पर एक बबूल के पेड़ से एक युवक और एक नाबालिग के शव एक ही रस्सी पर बने फंदे पर लटके मिले. सूचना मिलते ही बलवानी के सरपंच अर्जुन सिंह रनदा ने डही पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को नीचे उतरवाया और जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस जांच में युवक की पहचान 22 साल के वीरेंद्र पिता सुखराम जामोद, निवासी ग्राम बलवानी के रूप में हुई. वीरेंद्र शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बेटी भी है. वहीं दूसरी ओर नाबालिग ग्राम अराडा की निवासी थी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डही अस्पताल भेजा गया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए,

प्रेम प्रसंग की बात सामने आई

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल डही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है.

ये भी पढे़ं: इंदौर में अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों ने किया सुसाइड, ASI का बेटा भी शामिल, शादीशुदा ठेकेदार पर महिला बना रही थी शादी का दबाव

ज़रूर पढ़ें