टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से कुछ देर पहले दबंगई वाली रील, लाल टी-शर्ट में इंस्टा स्टोरी डाल रहा था आरोपी प्रांजल

Tiger Shroff Firing Case: प्रांजल ने पकड़े जाने से करीब 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी. इस वीडियो में वह लाल रंग की टी-शर्ट पहने मोबाइल फोन पर बातचीत करता दिखाई दे रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में दबंगई गाना भी सुनाई दे रहा है.
indore

इंदौर

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी 22 वर्षीय प्रांजल ठाकरान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि प्रांजल करीब पांच दिन पहले अपने भाई के इलाज के सिलसिले में इंदौर आया था.

सोशल मीडिया गतिविधियां भी चर्चा में

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियां भी चर्चा में आ गई हैं. प्रांजल ने पकड़े जाने से करीब 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी. इस वीडियो में वह लाल रंग की टी-शर्ट पहने मोबाइल फोन पर बातचीत करता दिखाई दे रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में दबंगई गाना भी सुनाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो आए सामने

इसके अलावा आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों के साथ बनाए गए कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें वह बंदूक के साथ नजर आ रहा है, जबकि एक अन्य वीडियो में कारतूस की माला पहने दिखाई दे रहा है. फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की घटना में उसकी क्या भूमिका रही और वह किन लोगों के संपर्क में था.

टाइगर श्रॉफ पर हमले का एमपी कनेक्शन! इंदौर से पकड़ा गया फायरिंग का 11वां आरोपी

बीते दिन बॉलीवुड एक्‍टर टाइगर श्रॉफ पर बीते हफ्ते हुए हमले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी. इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश के इंदौर से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है. अब इसे मिलाकर इस केस में अब तक पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या 11 हो गई है. आरोप है कि इस संदिग्ध ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नेटवर्क को लॉजिस्टिक और आर्थिक मदद मुहैया कराई थी.

ज़रूर पढ़ें