Daiya By-Poll: दतिया में जातीय समीकरणों का महादंगल, समाजवार नेताओं की तैनाती में जुटीं बीजेपी और कांग्रेस

Datia By-Poll: दतिया उपचुनाव में हर जाति वर्ग में सक्रियता के लिए अलग अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जातीय समीकरण को साधने के लिए दोनों दलों से 10 प्रमुख नेताओं की तैनाती की गई है.
BJP-Congress

दतिया उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों का जातीय समीकरण पर विशेष फोकस

Datia By-Poll: दतिया उपचुनाव के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है. जातीय समीकरण साधने में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल जुट गए हैं. हर जाति वर्ग में सक्रियता के लिए अलग अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जातीय समीकरण को साधने के लिए दोनों दलों से 10 प्रमुख नेताओं की तैनाती की गई है.

दतिया उपचुनाव में सभी दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. सभी दलों का हर समीकरण को साधने का प्रयास जारी है. चुनाव हो और उसमें जातीय समीकरण को इग्नोर कर दिया जाए. ऐसा तो बिल्कुल भी संभव नहीं है. इसलिए दोनों दलों का फोकस जातीय समीकरण पर काफी ज्यादा है.

10 प्रमुख नेताओं को मिली जिम्मेदारी

दतिया उपचुनाव में जातीय समीकरण को साधने के लिए दोनों दलों ने 10 प्रमुख प्रभावशाली नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा ने ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए खुद ब्राह्मण प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है. इसके साथ ही दो और ब्राह्मण नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र बरुआ शामिल हैं.

2023 में कांग्रेस के विधायक को मिली थी जीत

वहीं अहिरवार जाटव समाज को साधने के लिए बीजेपी ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और सांसद संध्या राय को तैनात किया है. दतिया विधानसभा वह सीट है, जिसे भाजपा-कांग्रेस कोई नहीं छोड़ना चाहती हैं. इस सीट पर कांग्रेस के ही विधायक ने जीत दर्ज थी. इसलिए कांग्रेस इसे अपना मानकर चल रही है, तो वहीं भाजपा भी इस सीट को अपने खाते में लाने का हरसंभव प्रयास में जुटी है. इसलिए इस सीट पर कोई चूक नहीं करना चाहती.

ये भी पढ़ेंः दतिया उपचुनावः आज भाजपा-कांग्रेस दोनों उम्मीदवार भरेंगे नामांकन, कई दिग्गज होंगे शामिल

कांग्रेस ने इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस की ओर से ब्राह्मणों को साधने के लिए हेमंत कटारे, पंकज उपाध्याय और अवनीश भार्गव की तैनाती की गई है. वहीं कुशवाहा समाज के लिए सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के लिए काम करेंगे. फूल सिंह बरैया को अहिरवार जाटव समाज को साधने के लिए तैनात किया गया है.

ज़रूर पढ़ें