इंग्लैंड के हाथों भारत की हार पर संजय मांजरेकर का बड़ा बयान, गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर कही ये बात
संजय मांजरेकर
Sanjay Manjrekar: आयरलैंड फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक हार झेलने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि भारतीय पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इस हार के बाद बीसीसीआई से कप्तान या कोच को हटाने की बजाय इस हार के पीछे की असली वजह तलाशने की अपील की है. मांजरेकर का मानना है कि जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा.
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को लेकर क्या बोले मांजरेकर?
दरअसल हाल ही में भारतीय पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए सबसे आसान काम होगा हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान अय्यर या फिर उन खिलाड़ियों को बाहर करना जिन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.’ मांजरेकर का मानना है कि सही फैसला यह होगा कि बोर्ड टीम की नाकामी की असली वजह तलाशे.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड? 9 मैचों में जड़े 5 शानदार शतक
IPL पिचों पर उठाए सवाल
संजय मांजरेकर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,’हमारे बल्लेबाज और पूरी टीम विदेशी परिस्थितियों के लिए पूरे तरीके से तैयार नहीं थी. इसकी वजह यह है कि चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों का चयन उनके आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर किया.’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मांजरेकर ने कहा, ‘आईपीएल भारतीय बल्लेबाजों को चमकाकर पेश करता है. मेरे हिसाब से आईपीएल में बल्लेबाजी की परिस्थितियां सबसे आसान होती हैं. ऐसे में यह समझना कठिन हो जाता है कि कौन सा बल्लेबाज उन हालात में सफल होगा, जहां गेंदबाजों को मदद मिलती है.’
The easy thing would be is to hold players responsible for this overseas T20 setback.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) July 12, 2026
The right thing would be is to hold those responsible who have made IPL such, that it puts a heavy make up on Indian batters.
BCCI को दी सलाह
मांजरेकर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,’चयनकर्ताओं को ज्यादा समझदारी दिखानी होगी और ऐसे में उन खिलाड़ियों को चुनना होगा जो विदेशी परिस्थितियों में भी टी20 क्रिकेट में सफल हो सकें. शुभमन गिल का नाम ऐसे खिलाड़ियों में शामिल है.’ मांजरेकर का मानना है कि अगर किसी को हटाना है तो उन लोगों को हटाइए, जिन्होंने आईपीएल को ज्यादा लोकप्रिय और व्यावसायिक बनाने के लिए बल्लेबाजों के अनुकूल परिस्थितियों की सलाह दी. उनके मुताबिक, कप्तान या कोच को हटाना आसान फैसला होगा, लेकिन यह फैसला सही नहीं होगा.