इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड? 9 मैचों में जड़े 5 शानदार शतक
रोहित शर्मा
Rohit Sharma Five ODI Centuries: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है. इस सीरीज से भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करने वाले है. टीम इंडिया जब भी इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में मैदान पर उतरती है, तो फैंस की नजरें रोहित शर्मा पर जरूर रहती हैं. उनके आंकड़े बताते हैं कि इंग्लैंड की परिस्थितियां हमेशा से ही उनके लिए अनुकूल रही हैं और उन्होंने कई यादगार पारियां खेली.
इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?
50 ओवर के फॉर्मैट में इंग्लैंड की धरती पर भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोलता है. इंग्लैंड की सरजमीं पर रोहित के आंकड़ें बेहद चौंकाने वाले है. इंग्लैंड में हिटमैन ने अब तक कुल 27 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 64.91 के शानदार औसत से 1428 रन बनाए हैं. रोहित इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 विदेशी बल्लेबाज हैं. इंग्लिश परिस्थितियों में जहां दिग्गज बल्लेबाज रन बनाने को तरसते हैं, वहीं हिटमैन का बल्ला खूब गरजता है. उन्होंने यहां 7 शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं.
यह भी पढ़ें: 18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK को 5 IPL ट्रॉफियां जिताने वाला दिग्गज हुआ अलग
9 मैचों में जड़े 5 शतक
बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 की मेजबानी इंग्लैंड में हुई थी. उस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा का बल्ला खूब बोला था. हिटमैन ने उस दौरान 45 दिन तक खेले गए उस वनडे वर्ल्ड कप में कुल 9 मैचों में 5 शतक जड़े थे. रोहित के इस धमाकेदार प्रदर्शन के दमपर भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में रोहित एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे.
रोहित शर्मा वनडे करियर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का वनडे करियर बेहद शानदार रहा है. 39 वर्षीय रोहित ने इस फॉर्मैट में अब तक 285 मैचों की 277 पारियों में 48.83 की औसत और 92.98 के स्ट्राइक रेट से 11,720 रन बनाए हैं. जिसमें उनके नाम 33 शतक और 62 अर्धशतक दर्ज हैं.