ICC ने बदला ODI WC 2027 का फॉर्मैट, फाइनल के लिए होंगे 3 राउंड, ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर-7’ की हुई एंट्री

ICC: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मैट को लेकर बड़ा बदलाव किया है.
ODI WC 2027

वनडे वर्ल्ड कप 2027

ICC: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मैट को लेकर बड़ा बदलाव किया है. आईसीसी ने एक रिलीज जारी करते हुए बताया कि एडिनबरा में हुई वर्षिक आम बैठक में इन बदलावों को मंजूरी दे दी गई है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी. अंतिम 3 टीमों के लिए ‘सुपर सीरीज’ का आयोजन होगा, जिसमें दो टीमों का सफर खत्म हो जाएगा. इसके अलावा फाइनल में पहुंचने के लिए कुल 3 राउंड होंगे.

ICC ने किया ODI WC 2027 के फॉर्मैट में बदलाव

दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 15 जुलाई बुधवार एडिनबरा में हुई अपनी वर्षिक आम बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया. आईसीसी ने बताया कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी. इन 14 टीमों में से अंतिम 3 टीमों के बीच राउंड-रॉबिन सुपर सीरीज खेली जाएगी, जिसमें दो टीमों का सफर यहीं खत्म हो जाएगा और जीतने वाली टीम अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में शामिल होने वाले बने इकलौते भारतीय

सुपर-7 स्टेज में राउंड-रॉबिन फॉर्मैट में होंगे मैच

इसके बाद बची हुई 12 टीमों को 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप में राउंड-रॉबिन फॉर्मैट के तहत मैच खेले जाएंगे. साथ ही दोनों ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम सुपर-7 स्टेज में पहुंचेंगी. इस राउंड में सभी 7 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मैट में मुकाबले खेलेंगी, जिसमें टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. वर्ल्ड कप 2027 के सेमीफाइनल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम की भिड़ंत चौथे नंबर वाली टीम से होगी. वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी.

T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भी बदल फॉर्मैट

इसके अलावा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2028 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें सभी टीमों को 5 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर 10 के लिए क्वालीफाई करेंगी. सुपर-10 ग्रुप स्टेज में टीमों को 5-5 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें राउंड-रॉबिन फॉर्मैट में मुकाबले होंगे. सुपर-10 ग्रुप की विनर टीमें सीधे सेमी-फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

ज़रूर पढ़ें