Bhopal: ‘मैं DGP बोल रहा हूं, तुम अश्लील फिल्में देखते हो न…’, गिरफ्तारी और बदनामी का डर दिखाकर ठगे 34,500 रुपये

Bhopal: इन दिनों साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके से आया है. यहां पर एक ठग ने फर्जी डीजीपी बनकर युवक से रकम वसूली की है.
Bhopal News

सांकेतिक तस्वीर

Bhopal: इन दिनों साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ठग नई-नई तरकीब लगाकर लोगों के अपना शिकार बनाते और फिर लाखों रुपये की ठगी कर रफूचक्कर हो जाते हैं. ताजा मामला भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके से आया है, यहां पर साइबर ठगों ने खुद को बिहार पुलिस का डीजीपी बताकर एक व्यक्ति से करीब 34,500 रुपये की ठगी कर ली. इतना ही नहीं इस इलाके के चार अलग-अलग लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है.

फर्जी डीजीपी का फोन

इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़ित आनंद कुमार के मोबाइल पर आए एक कॉल में आरोपी ठग ने खुद को बिहार पुलिस का डीजीपी बताया. उसने दावा किया आनंद के मोबाइल नंबर से अश्लील फिल्में देखी गई है इसलिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ठग ने आनंद कुमार को वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी और मामला रफा-दफा करने के लिए 34,500 रुपये की मांग की. इतना ही नहीं रकम मिलने के बाद भी वह लगातार अनांद से रुपयों की मांग करता रहा.

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत

जब युवक परेशान हो गया तो फिर उसने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के निवासी राजाराम विश्वकर्मा, टनाटन ढाबा क्षेत्र के निवासी अमित शर्मा, अयोध्या नगर एक्सटेंशन निवासी जंयत कुमार सौंधिया और शिवशक्ति राम कालोनी निवासी सुनील कुमार सिंह भी अलग-अलग साइबर ठगी का शिकार हुए है. इन सभी ने पुलिस ने अपनी शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस ने मामलों की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ेंः भोपाल एयरपोर्ट से छिना नंबर एक का खिताब! एमपी के इस हवाई अड्डे ने मारी बाजी

ज़रूर पढ़ें