रिलीज से पहले बदली थलपति विजय की ‘जन नेता’, मेकर्स ने जोड़ा नया गाना, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Thalapathy Vijay film updated: फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 6 दिन का समय बचा है. ऐसे में मेकर्स ने आखिरी वक्त पर फिल्म में एक बड़ा बदलाव किया है. सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 'जन नेता' में अब एक नया गाना शामिल किया गया है. इस खबर के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है.
Jana Nayagan update

'जन नेता' फिल्म में हुआ बदलाव

Jan Neta Release Updates: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लंबे समय से चर्चा में रही यह फिल्म अब आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘जन नेता’ 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

रिलीज से पहले फिल्म में जुड़ा नया गाना

फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 6 दिन का समय बचा है. ऐसे में मेकर्स ने आखिरी वक्त पर फिल्म में एक बड़ा बदलाव किया है. सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जन नेता’ में अब एक नया गाना शामिल किया गया है. इस खबर के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है.

हाल ही में शूट हुआ नया गाना शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने रिलीज से ठीक पहले फिल्म में एक नया ट्रैक जोड़ने का फैसला लिया है. माना जा रहा है कि यह या तो एक खास बैकग्राउंड म्यूजिक सीक्वेंस होगा या फिर वह गाना होगा जिसे पहले एडिटिंग के दौरान हटा दिया गया था. हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी कहा जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है.

बताया जा रहा है कि मेकर्स का मानना है कि नया गाना फिल्म की कहानी को और प्रभावशाली बनाएगा. साथ ही यह भावनात्मक दृश्यों को भी ज्यादा असरदार बनाने में मदद करेगा. इसी वजह से इसे फिल्म के फाइनल वर्जन में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें-सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले आमिर खान- खत्म करें भूख हड़ताल, ‘3 Idiots’ को लेकर तोड़ी चुप्पी

विजय की आखिरी फिल्म में दमदार स्टारकास्ट

‘जन नेता’ का गाना फेमस म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. यह थलपति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, इसलिए इसे लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममता बैजू और नरेन भी लीड रोल में नजर आएंगे.

ज़रूर पढ़ें