IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे में काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे खिलाड़ी? जानें वजह
टीम इंडिया (Photo-BCCI)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले की शुरुआत एक भावुक पल के साथ हुई. मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने दिग्गज कैरेबियन क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि दी. सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे और उनके सम्मान में 1 मिनट का मौन भी रखा.
काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे खिलाड़ी?
दरअसल 17 जुलाई को वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया था. उन्हीं को श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर खेलने उतरे हैं. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि टीम इंडिया सर गैरी सोबर्स के सम्मान में ब्लैक आर्मबैंड पहनकर इस मैच में खेल रही है.
#TeamIndia is wearing black armbands to pay tribute to West Indies legend Sir Garfield Sobers following his passing on Friday.#ENGvIND pic.twitter.com/cYXAWc40iT
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? कप्तान गिल ने बताई बड़ी वजह
रखा गया 1 मिनट का मौन
भारत और इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच के दौरान लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बड़ी सकरें पर भी सर गैरी सोबर्स की तस्वीर दिखाई गई. स्टेडियम में मौजद दर्शकों और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आखिरी सम्मान दिया.
कौन थे सर गैरी सोबर्स?
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक थे. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए. इस दौरान उनके बल्ले से 26 शतक निकले हैं. सर गैरी सोबर्स 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के सबसे पहले बल्लेबाज हैं.