IND vs ZIM: Jiostar या Sony LIV पर नहीं होगी भारत-जिम्बाब्वे मैच की स्ट्रीमिंग, जानें कहां देख पाएंगे लाइव

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली टी20 सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार या सोनी लिव पर उपलब्ध नहीं होगी.
IND vs ZIM

भारत बनाम जिम्बाब्वे

IND vs ZIM: भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेला जाएगा. इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली टी20 सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार या सोनी लिव पर उपलब्ध नहीं होगी.

कहां और कैसे देखें LIVE?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले आप मोबाइल पर Unite8 sports पर देख सकेंगे. बता दें, ये जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का एप है. इसी एप पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी. इसके अलावा क्रिकेट फैंस फैन कोड एप पर भी भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच को लाइव देख सकेंगे. हालांकि लाइव मैच का मजा उठाने के लिए आपको सबस्क्रिप्शन लेना होगा.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: ‘ये एकतरफा सीरीज नहीं होगी…’, जिम्बाब्वे कप्तान सिकंदर रजा की भारत को चुनौती, टी20 सीरीज जीतने का दावा

कैसे देख सकते हैं फ्री में लाइव?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज के मुकाबले फैंस फ्री में भी देख सकते हैं. टीवी पर आप इन मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री. टीवी पर इन मैचों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. जहां फैंस बिना पैसा खर्च करे इन मैचों को लाइव देख सकते हैं.

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की स्क्वॉड

भारत- श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह और रकी बिश्नोई

ज़रूर पढ़ें