जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को मिला देशभर का साथ! ऑनलाइन फूड डिलीवरी से पहुंचा समर्थन का स्वाद

Food delivery Jantar Mantar: देश के अलग-अलग राज्यों से लोगों ने फूड डिलीवरी ऐप्स और व्यक्तिगत रूप से प्रदर्शनकारियों तक भोजन पहुंचाकर एकजुटता दिखाई है. देर रात आयोजकों ने कहा कि फिलहाल जरूरी सामान पर्याप्त है, इसलिए अब और सामान भेजने की आवश्यकता नहीं है.

Jantar Mantar Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के दौरान मंगलवार को एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली है. एक तरफ जहां इस प्रदर्शन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, इसके साथ ही कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. इन सब के बीच प्रदर्शन स्थल पर पूरे दिन फूड डिलीवरी ऐप्स के जरिए लगातार खाने के पैकेट पहुंचते रहे. पिज्जा, बर्गर, बिरयानी और अन्य खाद्य सामग्री लेकर डिलीवरी एजेंट बार-बार धरनास्थल पहुंचे, जिन्हें प्रदर्शनकारियों और वहां मौजूद वॉलंटियर्स तक पहुंचाया गया.

देश के कई राज्यों और शहरों से लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर कर प्रदर्शनकारियों के लिए खाना भेजा है. कुछ लोगों ने अपने घरों से तैयार खाना भी लाकर आंदोलन में शामिल छात्रों को सौंपा है. वॉलंटियर्स के अनुसार, मंगलवार को जितनी मात्रा में भोजन पहुंचा, वह पिछले दिनों की तुलना में काफी अधिक था,

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जो लोग जंतर-मंतर नहीं पहुंच पा रहे हैं, लेकिन वे इस आंदोलन का समर्थन करना चाहते हैं. यह वजह है कि लोग अपने ही घर से प्रदर्शनकार‍ियों के लिए खाना भेज रहे हैं

जंतर-मंतर पर लोगों ने क्‍या-क्‍या पहुंचाया?

धरनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि यह पहल सिर्फ खाना पहुंचाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि आंदोलन के प्रति लोगों की एकजुटता और समर्थन का प्रतीक भी थी. कई लोग खुद मौके पर पहुंचे और पूछा कि प्रदर्शनकारियों को किस तरह की मदद की जरूरत है. कुछ ने भोजन के अलावा दवाइयां, बिस्किट और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया.

इस बीच आंदोलन को मिलने वाले सहयोग को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रही फंडिंग संबंधी चर्चाओं के बीच समर्थकों ने इसे आम लोगों की स्वैच्छिक मदद बताया है. उनका कहना था कि देशभर के लोग अपनी क्षमता के अनुसार छात्रों के साथ खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रदर्शनकार‍ियों ने की खाना न भेजने की अपील

हालांकि देर रात आंदोलन के आयोजकों ने एक अपील जारी कर लोगों से फिलहाल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भोजन या अन्य सामान भेजना रोकने का अनुरोध किया है. आयोजकों के मुताबिक, इस समय आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. फिलहाल अतिरिक्त सामान की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें:‘टाइम नहीं है हमारे पास…’, सुप्रीम कोर्ट नहीं करेगा CJP की याच‍िका पर तत्काल सुनवाई , वीडियो देखने से भी इनकार

ज़रूर पढ़ें