India vs Afghanistan T20: टीम इंडिया की भारत में ही मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, 3 मैचों की T20 सीरीज का देखें शेड्यूल

India vs Afghanistan T20: भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर में ही मेहमान बनने जा रही है.भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर के महीने में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है.
India vs Afganistan

भारत बनाम अफगानिस्तान

India vs Afghanistan T20: भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर में ही मेहमान बनने जा रही है.भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर के महीने में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. खास बात यह है कि इस सीरीज की मेजबानी भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा.

कब कहां होंगे मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच आगामी टी20 सीरीज के मुकाबले 13,15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. अगर तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होता है, तो यह सीरीज क्रिकेट इतिहास में एक नया और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करेगी. पहली बार कोई टीम भारतीय सरजमीं पर उसी की मेजबानी करेगी.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, हरारे में खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, T20I में किया बड़ा कारनामा

अफगानिस्तान क्यों करेगा मेजबानी?

दरअसल अफगानिस्तान के पास इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मौजूदा समय में कोई स्थायी घरेलू मैदान नहीं है. सुरक्षा कारणों से वह पिछले कई सालों से भारत को अपना ‘होम ग्राउंड’ बनाकर इंटरनेशनल मैच खेलते आया है. इससे पहले भी अफगानी टीम भारत में अपने घरेलू मैच खेल चुकी है, लेकिन टीम इंडिया की मेजबानी वह यहां पहली बार करने जा रहा है.

श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को अगस्त में श्रीलंका का दौरा करने है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारत बनाम श्रीलंका सीरीज 27 अगस्त को समाप्त होगी. इसके करीब 2 हफ्ते बाद टीम इंडिया अपने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी.

ज़रूर पढ़ें