‘अश्लील फोटो की वायरल, जान से मारने की दी धमकी…’ अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

एक्ट्रेस अंजन सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनसे जुड़े कुछ लोगों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
Khesari Lal Yadav, Anjana Singh

अंजना सिंह औऱ खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अंजना सिंह के बीच तकरार की खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनसे जुड़े कुछ लोगों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की एआई से बनाई गई अश्लील तस्वीरें वायरल की गई.

बेटी के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी का आरोप

इतना ही नहीं उन्होंने उनकी बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की गई है और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. अंजना सिंह ने शिकायत में खेसारी लाल यादव के अलावा उनके मैनेजर, फिल्म लेखक अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव के नाम भी शामिल किए हैं. उन्होंने दावा किया है कि इन सभी लोगों ने प्लानिंग करके मेरे खिलाफ ये घिनौना काम किया है.

दोनों के बीच विवाद पहले भी चर्चा में रहा

अंजना सिंह ने कहा कि वह पोस्ट, वीडियो और स्क्रीनशॉट सहित डिजिटल सबूत पुलिस के सामने प्रस्तुत करेगी. अंजना सिंह ने कहा कि हाल में एक पॉडकास्ट में उन्होंने खेसारी लाल यादव को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय रखी थी. इसके बाद से उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और ट्रोलिंग शुरू हो गई. इस घटना से उनके साथ परिवार को भी मानसिक और समाजिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है.

अंजना सिंह ने की मांग

अंजना सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस से इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी कर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे आईपी एड्रेस, लॉगिन डिटेल, डिवाइस और अन्य तकनीकी रिकॉर्ड जुटाकर मामले की निष्पक्ष जांच की जा सकेगी.

ज़रूर पढ़ें