फेक न्यूज पर दिल्ली पुलिस सख्त, जानिए जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर की प्रेस क्रॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह
Delhi Police: नीट पेपर लीक मामले पर बीते कई दिनों जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस प्रेस क्रॉन्फ्रेंस को डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने संबोधित किया. इस दौरान जंतर-मंतर से जुड़ी गुमराह करने वाली और झूठी जानकारी पर दिल्ली पुलिस द्वारा सफाई दी गई.
DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने किया संबोधित
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़ी गुमराह करने वाली और झूठी जानकारी पर DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से पिछले कई हफ़्तों से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट चल रहा है. सोशल मीडिया पर जानकारी बहुत तेज़ी से वायरल होती है लेकिन हर पोस्ट, वीडियो या फोटो ज़रूरी नहीं कि सही हो. किसी भी जानकारी पर भरोसा करने या उसे आगे शेयर करने से पहले फ़ैक्ट-चेक करना बहुत ज़रूरी है.’
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर-DCP
DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने आगे कहा ‘दिल्ली पुलिस भी लगातार सोशल मीडिया पर नज़र रख रही है. हम अपने सोशल मीडिया हैंडल से लगातार फ़ेक न्यूज़, AI और डीपफ़ेक वीडियो, एडिटेड क्लिप और गुमराह करने वाली पोस्ट की जानकारी शेयर कर रहे हैं ताकि लोग सही और गलत जानकारी में फ़र्क कर सकें.”
महिला की मौत वाली फेक न्यूज है-दिल्ली पुलिस
पुलिस ने कहा कि 20 जुलाई को पुलिस कार्रवाई से 1 महिला की मौत हुई. ये फेक न्यूज थी. केंद्र सरकार जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ क्रेक डाउन की तैयारी कर रही है. फेक न्यूज थीपाकिस्तान से चलाए जा रहे कुछ सोशल मीडिया एकाउंट फेक कंटेंट फैला रहे हैं, 400 से अधिक हैंडल की पहचान कर ली गई है. ऐसे ही कुछ हैंडलर्स ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भ्रम फैलाया था.
ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल के नाम से वायरल वीडियो निकला फर्जी, AI से तैयार क्लिप पर सरकार ने किया अलर्ट