IND vs ZIM: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच? जानें हरारे का मौसम

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शनिवार 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.
IND vs ZIM

भारत बनाम जिम्बाब्वे

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शनिवार 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 7 विकेट से हराकर इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब ऐसे में भारतीय टीम दूसरे टी20 में भी जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

कैसा रहेगा हरारे का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच के दौरान बारिश होने की संभावना बिल्कुल कम है. मैच वाले दिन यानी 25 जुलाई को हरारे में अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इस दौरान बारिश की संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत है, जबकि ह्यूमिडिटी 45 प्रतिशत और हवा की रफ्तार लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में फैंस को यह मैच बिना किसी रुकावट के देखने मिलेगा.

यह भी पढ़ें: ‘कभी नहीं सोचा 15 साल का लड़का…,’वैभव सूर्यवंशी को लेकर मयंक यादव ने दिया बड़ा बयान

कैसी है हरारे की पिच?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग मिलती है और सेट होने पर बल्लेबाज बड़े शॉट लगा सकते हैं. शुरुआती ओवरों में पिच पर नमी होने के कारण तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और मूवमेंट मिलती है. इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, जिससे आसानी से लक्ष्य का पीछा किया जा सके.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

ज़रूर पढ़ें