‘इस्तीफा नहीं देना चाहिए था…’, धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर गजेंद्र यादव का बयान, बोले- मैं वापस लेने का अनुरोध करता हूं
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
CG News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था. इसके साथ ही मांग रखी कि मैं इस्तीफा वापस लेना का अनुरोध करता हूं.
स्कूल शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए गजेंद्र यादव ने कहा कि मेरा तो एक ही मत है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था. सिस्टम है, सिस्टम बहुत बड़ा रहता है. चारों ओर कर्मचारी रहते हैं. कोई भी लीक प्वॉइंट हो सकता है. कोई मिनिस्टर नहीं चाहेगी कि गड़बड़ हो. किसी एक व्यक्ति या मिनिस्टर का इस्तीफा हो ये बिल्कुल न्यायोचित नहीं होगा.
"धर्मेंद्र प्रधान जी को अपना इस्तीफा वापस लेना चाहिए"- छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव #DharmendraPradhan #Youth #CockroachJantaParty #NEETPaperLeak #GajendraYadav pic.twitter.com/UmjeJmEfco
— Vistaar News (@VistaarNews) July 25, 2026
उन्होंने आगे कहा कि कल प्रधानमंत्री ने नीट पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन लिया है. पेपर लीक के मामले में पहली बार ऐसी घटना घटी है. भारत सरकार ने इसे जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट को दिया है. जब कमेटी गठित हो गई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा नहीं देना चाहिए. मैं उनसे इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध करता हूं.
ये भी पढ़ें: CGPSC Scam: ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश
‘देशहित में इस्तीफा वापस लेना चाहिए’
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद मैकाले की शिक्षा पद्धति को बदलने का सबसे बड़ा कदम धर्मेंद्र प्रधान ने उठाया है. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हर आयाम को नए स्वरूप में लेकर आए हैं. उनका कार्य शानदार और बेहतरीन रहा है. धर्मेंद्र प्रधान को देशहित में इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए.