सैलून में काम करने वाला छत्तीसगढ़ का लड़का बना ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ का विजेता, जीते 15 लाख

D 5 Winner: रितेश इससे पहले डांस प्लस 6 में भी अपने हुनर का जलवा दिखा चुके हैं. अब इंडियाज बेस्ट डांसर जीतने के बाद पूरा देश उनका मुरीद हो गया है. जीत के बाद रितेश ने कहा कि इस शो से मिली राशि से वह सबसे पहले अपनी मां के लिए एक घर बनाएंगे, जिसका नाम वह हरि दर्शन रखना चाहते हैं.
indias best dancer

इंडियाज बेस्ट डांसर

IBD 5 Winner: रायपुर: किसी के सपने पूरे होते हैं यह सुनकर अच्छा लगता है. पर जब कोई अपने उस संघर्ष से निलकलर आता है जिससे किसी को ज्यादा उम्मीद नहीं थी, उसके सक्सेस की कहानी सुनकर बहुत अच्छा लगता है. ऐसा ही कुछ हुआ है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रितेश पाल के साथ. रायपुर के 19 वर्षीय रितेश पाल ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है. रितेश ने डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 का खिताब अपने नाम कर लिया है.

15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार

लंबे समय से डांस के शौकीन रहे रितेश ने प्रतीक उतेकर के साथ मिलकर यह जीत हासिल की है. फिनाले में जीत हासिल करने के बाद प्रतीक को चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये का चेक मिला है. रितेश बताते हैं, उनके लिए यह जीत किसी सपने से कम नहीं थी. जीत के बाद उनके गाइड प्रतीक ने भी उन्हें बधाई दी है.

cg में जश्न का माहौल

रितेश की यह जीत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है. हालांकि, जीतने का तो छोड़िए रितेश ने कभी डांस रियैलिटी शो में जाने के बारे में सोचा तक नहीं था. रितेश के शुरुआती दिन काफी दिक्कत भरे रहे. उन्हें कभी परिवार का साथ नहीं मिला. यही नहीं, घरवालों का कहना था कि डांस न करके कुछ और काम करो. ऐसे में रितेश ने अपने भाई के साथ सैलून ज्वाइन कर लिया.हालांकि उन्होंने डांस नहीं छोड़ा. रितेश हफ्ते में 6 दिन डांस की प्रैक्टिस करते और एक दिन भाई के साथ काम में हाथ बंटाते.

मां के लिए घर बनवाएंगे

इस जीत से पहले रितेश डांस प्लस 6 में भी अपना टैलेंट दिखा चुका है. अब इस जीत के बाद वे अलग उंचाई पर पहुंच चुके हैं. वहीं जब रितेश से शो में मिली जीत की राशि के बारे में पूछा गया तो रितेश ने बताया. वे पहले अपनी मां के लिए एक घर बनाएंगे, जिसका नाम वह हरि दर्शन रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मेरी पहली इच्छा है कि मैं अपनी मां के लिए कुछ करूं. जब भी मैं मां के लिए कुछ करता हूं तो लगता है अपने लिए कर रहा हूं.

Ujjain: शाही मस्जिद हटाने पर बवाल, पथराव के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, आंसू गैस के गोले दागे गए

ज़रूर पढ़ें