अगस्त 2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका, ‘बंटवारा 1947’ से ‘टॉक्सिक’ तक रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट
अगस्त में रिलीज होंगी ये फिल्में
New Movies Release August 2026: जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में नए महीने अगस्त 2026 की शुरुआत हो जाएगी. यह महीना मूवी लवर्स के लिए बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कई ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिन्हें देखने के लिए आप बार-बार सिनेमाघरों की ओर रुख करेंगे. अगस्त का यह महीना मनोरंजन, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर रहेगा. इस दौरान फैंस अपनी-अपनी मनपसंद फिल्में देख सकेंगे. इसके अलावा, थिएटर्स में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई बड़े दिग्गज और फेमस सितारे नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि अगस्त के महीने में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.
बंटवारा 1947
बंटवारा 1947 फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी. इस देशभक्ति फिल्म को आमिर खान बना रहे हैं.

फिल्म में लीड रोल में सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल जैसे बड़े सितारे दिखाई देंगे.
आवारापन 2
बता दें कि आवारापन 2 भी 14 अगस्त को ही रिलीज होने वाली है. यह एक एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म है.

इस फिल्म में मुख्य जोड़ी के रूप में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी नजर आएंगे.
प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी
प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होगी. इस फिल्म में मुख्य किरदार राजकुमार राव और वामिका गब्बी निभा रहे हैं.

ईठा
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उनकी आने वाली मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह एक पूरी तरह से फीमेल सेंट्रिक फिल्म है, जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाती नजर आएंगी.

मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स मिला है. टीजर को लोगों ने न सिर्फ पसंद किया, बल्कि इसके सस्पेंस और श्रद्धा के लुक की जमकर तारीफ भी की है.
ये भी पढ़ें-‘तुम सुंदर हो पर वजन कम करो…’, निरहुआ और मां के ताने सुन रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, क्या अब घटाएंगी वजन
टॉक्सिक
टॉक्सिक फिल्म 26 अगस्त को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म के मुख्य हीरो साउथ सुपरस्टार यश हैं.

उनके साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े कलाकार काम कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.