अब बाबा बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाएंगी अनुप्रिया नागर! धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शरण में पहुंचीं प्रोड्यूसर

Bageshwar Dham Film Anupriya Nagar: प्रोड्यूसर अनुप्रिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसी बीच अनुप्रिया मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर धाम पहुंचीं. बागेश्वर धाम परिसर से ही उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर फिल्म बनाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया.
Bageshwar Dham Movie Announcement

प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बाबा बागेश्वर से मुलाकत की

Anupriya Nagar Meets Dhirendra Shastri: 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब देखा और भरपूर प्यार दिया है. इसी बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने एक बड़ा ऐलान किया है. हाल ही में वह बाबा बागेश्वर धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. अनुप्रिया ने बागेश्वर धाम परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए वहां पर भी एक फिल्म बनाने की घोषणा की है.

क्या बाबा बागेश्वर धाम पर बनेगी फिल्म?

प्रोड्यूसर अनुप्रिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसी बीच अनुप्रिया मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर धाम पहुंचीं. बागेश्वर धाम परिसर से ही उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर फिल्म बनाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया. न्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने को लेकर जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सन्यासी बाबा उन्हें गाइड करेंगे, तभी इस फिल्म को बनाना संभव हो सकेगा.

मीडियाकर्मियों ने जब आगे अनुप्रिया से पूछा कि क्या उनका बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने की इच्छा है? क्या वह बागेश्वर बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा पर फिल्म बनाएंगी? इन सवालों का जवाब देते हुए अनुप्रिया ने कहा, ‘मैं यही कहती हूं कि मैं फिल्म नहीं बनाती. नीम करौली बाबा ने ही मुझे इस फिल्म की ओर भेजा था और इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए मुझे चुना गया था.’ आगे उन्होंने कहा कि वह जो भी फिल्म बनाएं, उसे बाबा बागेश्वर और सन्यासी बाबा के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही बनाएं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें बाबा बागेश्वर पर कहानी बनाने का मौका मिलता है, तो यह उनका सौभाग्य होगा और पूरी दुनिया इसे देखेगी.

ये भी पढ़ें-Oscars 2027: मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ की ऑस्कर में एंट्री, 33 फिल्मों को पीछे छोड़ बनी भारत की पहली पसंद

‘हनुमान अंश’ की दुनियाभर में कमाई कितनी हुई?

फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और दुनियाभर में इसकी कमाई 316 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली महाराज जी का दमदार किरदार निभाया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 18 सितंबर तक फिल्म ने भारत में 248.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया.

ज़रूर पढ़ें