परीक्षा प्रणाली होगी मजबूत… PM मोदी ने नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में टास्क फोर्स बनाने का किया ऐलान

PM Modi Announces Exam Reforms: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्‍टा पर अपना तीसरा वीड‍ियो जारी किया है. इसमें उन्‍होंने नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया है.
पीएम मोदी

पीएम मोदी

PM Modi Announces Exam Reforms: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम अपनी तीसरी वीड‍ियो पोस्‍ट की है. इससे पहले वो दो वीड‍ियो शेयर कर चुके हैं. पीएम मोदी ने अपने तीसरे वीडियो में छात्रों के  भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर बड़ा ऐलान किया है. वीडियो में  कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को और मजबूत, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

पीएम ने उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार और उसकी पारदर्शिता बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि हम कल संसद में कठोर सजा के साथ प्रावधान ला रहे हैं. लेकिन, हमें भविष्य के बारे में भी सोचना है. हमारी परीक्षा सिस्टम विश्वस्त हो, इसमें सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो. पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त हो, हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो, हमारी परीक्षा पद्धति में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो.

क्‍यों बनाई जा रही टास्‍क फोर्स

इसका उद्देश्य देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है. टास्क फोर्स परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाएगी. यह परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और जरूरी सुधारों पर भी सिफारिशें देगी. सरकार का लक्ष्य छात्रों के लिए निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है.

संसद में आएगा कठोर कानून

पीएम मोदी ने कहा कि पेपरलीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार संसद में कठोर प्रावधानों वाला नया कानून लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि सिर्फ कार्रवाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना भी जरूरी है.

ज़रूर पढ़ें