‘हम सपने देख रहे हैं, सिस्टम सो रहा…’, NEP पर गाइडलाइन नहीं, राजनांदगांव में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- साल बर्बाद हो जाएगा
महाविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन
CG News: राज्य में नई शिक्षा नीति लागू हुए साल भर हो गया, लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी तक One-Year PG को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं आई है. इससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका है. इसी नाराजगी को लेकर राजनांदगांव के महाविद्यालयों में छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया.
प्रदेश में NEP-2020 के तहत शुरू हुई पढ़ाई
राजनांदगांव के महाविद्यालयों में NEP-2020 के तहत नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू हो चुकी है. यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार Four-Year UG करने वाले छात्रों को One-Year PG में सीधा प्रवेश मिलना चाहिए. लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार और उच्च शिक्षा विभाग ने अब तक इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं.
छात्रों ने किया प्रदर्शन
इसी मुद्दे पर छात्रों ने कॉलेज परिसर में बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि भी दी. छात्रों ने एक प्रतीकात्मक पोस्टर दिखाया जिस पर लिखा था ‘हम सपने तो देख रहे हैं, पर सिस्टम सो रहा है.’
गाइडलाइन नहीं आई तो बर्बाद हो जाएगा एक साल
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि अगर जल्द गाइडलाइन नहीं आई तो एक साल बर्बाद हो जाएगा. उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत One-Year PG प्रवेश प्रक्रिया के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करे. ताकि प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके. छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान के जरिए अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई है. अब देखना है उच्च शिक्षा विभाग कब नींद से जागता है.
ये भी पढे़ं- Durg: अतिथि शिक्षकों ने खत्म की हड़ताल, मांगें नहीं मानने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी