Rajnandgaon News: राजनांदगांव के खैरा गांव की खबर अब देश ही नहीं, विदेश तक पहुंच गई है. फिजी में भारत के हाई कमीशन India in Fiji @HCI_Suva ने अपने X हैंडल पर खैरा गांव की खबर को शेयर किया है. लिखा है, छत्तीसगढ़ के पहले सोलर गांव में सभी 141 घर अब फ्री बिजली बना रहे हैं.
CG News: पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 5 अग्निशस्त्र जब्त किए हैं.
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव क्षेत्र में सड़कों, पुलों, निर्माणाधीन कॉलेज भवन और पुराने विश्राम गृह का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
Rajnandgaon News: शहर के कई चिकन-मटन सेंटरों में गो-मांस बेचा जा रहा था. आरोपी आरिफ कुरैशी की गौरीनगर मैदान के पास चिकन दुकान को रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि नागपुर से भी गो-मांस की सप्लाई होती थी.
Rajnandgaon News: फुटेज में कुछ लोग रात में रोड पर बैठे मवेशियों को घर ले जाते दिखे. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गाय को हलाल कर काटा और मांस बेचा. दोनों सिरों को अंडरब्रिज और तालाब में फेंका था.
Maa Bhaneshwari Temple Singola:जहां आमतौर पर नवरात्रि की शुरुआत तिथि के अनुसार होती है, वहीं सिंघोला के भानेश्वरी मंदिर में नौ दिनों का पर्व पूरा करने के लिए वार के अनुसार शुरुआत तय की जाती है. तिथि घटने या बढ़ने के बावजूद यहां नौ दिनों तक ही नवरात्रि मनाने की परंपरा है.
Rajnandgaon Cow Head Found: VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.बताया जा रहा है कि किसी के कहने पर पहले मिले अवशेष को चुपचाप दफना दिया गया था
Rajnandgaon Rape Case: पुलिस विभाग से मिली ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, आरोपी रौनक सूरत से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंचा. वहां उसने एक किसी प्राइवेट होटल में कमरा बुक किया और साजिश के तहत पीड़िता को मिलने के बहाने उस होटल में बुलाया. पीड़िता के वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
CG News: गणेश विसर्जन के दौरान नक्सली हिड़मा के नाम पर बने गाने पर नाचने का मामला गरमा गया है. BJYM ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस नेता देवेश वैष्णव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.
Rajnandgaon: मामले की गंभीरता इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि विद्यार्थियों को परीक्षा से हटाकर कार्यक्रम में भेजे जाने की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी नहीं थी. यदि परीक्षा स्थगित करने या विद्यार्थियों को किसी अन्य आयोजन में भेजने का निर्णय लिया गया था तो इसकी जानकारी विभागीय स्तर पर क्यों नहीं दी गई, यह सवाल उठ रहा है