‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे का खौफनाक मंजर और झलक देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Partition 1947 Movie Trailer: आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' भारतीय सिनेमा की एक बहुत बड़ी फिल्म है. इसके भावुक पोस्टर्स और दमदार टीजर ने पहले ही फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था. इनसे साफ है कि फिल्म मुश्किल समय में इंसान के हौसले और जिंदा रहने के संघर्ष की कहानी दिखाएगी. अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो भारत के बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की एक भावुक झलक दिखाया गया है.
Partition 1947 film

बंटवारा फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

Partition Horror Scene Revealed: बॉलीवुड के सुपरस्टारसनी देओल एक बार फिर दुनिया भर के सिनेमाघरों में छाने वाले हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. देशभक्ति पर आधारित यह फिल्म हर किसी को देखने के लिए उत्साहित कर रही है. ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. आमिर खान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बार फिर इतिहास के पन्ने दिखाती हुई नजर आ रही है. यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

कैसा है ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर? 

आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ भारतीय सिनेमा की एक बहुत बड़ी फिल्म है. इसके भावुक पोस्टर्स और दमदार टीजर ने पहले ही फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था. इनसे साफ है कि फिल्म मुश्किल समय में इंसान के हौसले और जिंदा रहने के संघर्ष की कहानी दिखाएगी. अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो भारत के बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की एक भावुक झलक दिखाया गया है.

1947 के बंटवारे पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और पलायन के कारण पूरी तरह बदल जाती है. साथ रहने वाले लोग इस त्रासदी में एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं. इसके बाद भी फिल्म यह संदेश देती है कि नफरत से बड़ी इंसानियत है और बुरे वक्त में भी उम्मीद कभी नहीं छोड़ना चाहिए.

‘बंटवारा 1947’ स्टार कास्ट

बता दें कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे स्टार लीड रोल में हैं. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए दिग्गज निर्देशक राजकुमार संतोषी और सुपरस्टार सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी करीब 30 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है.

ये भी पढ़ें-अगस्त 2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका, ‘बंटवारा 1947’ से ‘टॉक्सिक’ तक रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ कब होगी रिलीज?

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस शानदार देशभक्ति फिल्म से उम्मीद जताई जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.

ज़रूर पढ़ें