लंदन के पार्क में बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे रोहित शर्मा, बेटे अहान के साथ पहली बार सामने आया VIDEO
रोहित शर्मा
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ओपनर रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर हिटमैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ एक पार्क में खेलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में रोहित पहली बार अपने बेटे अहान के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनकी बेटी समायरा भी नजर आ रही हैं और तीनों मिलकर मैदान में खेल रहे हैं.
बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे रोहित शर्मा
दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी फैमिली के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. हाल ही में रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी रितिका और अपने दोनों बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस वीडियो में हिटमैन पत्नी रितिका सजदेह, बेटी समायरा और बेटे अहान के साथ पार्क में मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
VIDEO OF THE DAY🥹❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 27, 2026
Rohit Sharma playing with his kids in park at London.❤️ pic.twitter.com/thpUAGkKth
यह भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए रोहित
इस वीडियो में सबसे खास पल तब देखने के मिला जब रोहित एक छोटी सी बॉल से अपने दोनों बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते दिखे. इस दौरान रोहित ने अहान को गोद में उठाकर उनके पैरों से गेंद हिट कराई तो वहीं समायरा भी पूरे उत्साह के साथ खेल को इन्जॉय करती दिखीं. परिवार के साथ रोहित के इन खूबसूरत पलों ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स रोहित की इस वायरल वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे है.
लॉर्ड्स में जड़ा था शतक
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला था. लॉर्ड्स में खेले गए इस आखिरी मुकाबले में रोहित ने 110 गेंदों में 138 रन की तूफानी पारी खेली थी. उनकी इस पारी में 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इस शतक के साथ ही उन्होंने अपने रिटायरमेंट की अटकलों पर भी विराम लगा दिया.