रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ब्रह्म मुहूर्त में दी बड़ी खुशखबरी

Ranbir Kapoor Ramayana Trailer Date: हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक जरूरी अपडेट दिया है. नमित मल्होत्रा की इस सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में लिखा हुआ था.
ramayan

इन दिन रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर

Namit Malhotra Big Announcement: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी कारण से इसकी तारीख को पोस्टपोन कर दिया गया था. इसके बाद फैंस के मन में बस यही सवाल उठ रहा था कि आखिर अब ‘रामायण’ फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा. अब एक बार फिर फैंस बड़े पर्दे पर रामायण की झलक देख सकेंगे. बता दें कि मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा.

कब रिलीज होगा रामायण फिल्म का ट्रेलर?

हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक जरूरी अपडेट दिया है. नमित मल्होत्रा की इस सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में लिखा हुआ था.

पोस्ट में लिखा था कि ‘शुभ ब्रह्म मुहूर्त में हम 30 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को सुबह 4:15 बजे दुनियाभर में ट्रेलर के साथ रामायण के आगमन का स्वागत करते हैं.’ यानी अब फैंस का लंबा इंतजार खत्म हुआ और 30 जुलाई 2026 को ‘रामायण’ का ट्रेलर देखने को मिलेगा.

24 जुलाई 2026 को ट्रेलर होना था रिलीज

बता दें कि ‘रामायण’ फिल्म का ट्रेलर पहले 24 जुलाई 2026 को ही रिलीज किया जाना था, लेकिन मेकर्स ने यह कहते हुए इसे टाल दिया था कि ट्रेलर को दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. अब आखिरकार मेकर्स ने इसे भारतीय समयानुसार दुनियाभर में रिलीज करने का निर्णय लिया है. वहीं इससे पहले ‘रामायण’ की स्टारकास्ट के साथ एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था. इस इवेंट में नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी, कुमार विश्वास, रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल और अरुण गोविल समेत फिल्म में नजर आने वाले कई बड़े कलाकार शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे का खौफनाक मंजर और झलक देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

रामायण फिल्म कब रिलीज होगी?

नितेश तिवारी के निर्देन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी ‘रामायण’ फिल्म को दो पार्ट्स में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण का पहला भाग इसी साल दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा. वहीं इसका दूसरा भाग अगले साल 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें