RCB ने रचा इतिहास, 2979 करोड़ की वैल्यूएशन पार करने वाली बनी पहली IPL टीम

RCB: आरसीबी की ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर यानी 2,979 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. इसी के साथ वह 300 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली आईपीएल टीम बन गई है.
RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजीयों में एक और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. आरसीबी की ब्रांड वेल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम की ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर यानी 2,979 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. इसी के साथ आरसीबी आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर तक पहुंची है.

IPL की सबसे वैल्यूएबल टीम बनी RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू लगातार आईपीएल की सबसे वैल्यूएबल यानी सबसे कीमती टीम बनी हुई है. पिछले साल के मुताबिक फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू में करीब 16% इजाफा हुआ है और यह 2,979 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. इसी के साथ आरसीबी 300 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली आईपीएल टीम बन गई है. खास बात यह है कि इसी साल आरसीबी को अपना नया मालिक मिला था. इसी साल आरसीबी टीम के मालिकाना हक को रिकॉर्ड 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 17,000 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. ये आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम की सबसे बड़ी कीमत रही.

यह भी पढ़ें: कप्तान के बदले कप्तान! हार्दिक पंड्या के लिए अक्षर पटेल को छोड़ने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स, MI को दिया बड़ा ऑफर

फैंस ने बनाया नंबर-1

आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतकर अपने फैंस को बहुत खुशी दी, टीम की असली ताकत भी उनके फैंस की है. सोशल मीडिया पर टीम की तगड़ी फैन फॉलोइंग और मजबूत बिजनेस मॉडल है. आरसीबी ने पिछले एक साल में अपनी ब्रांड वैल्यू में करीब 410 करोड़ रुपये जोड़े हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस करीब 2,520 करोड़ रुपीए के साथ दूसरे नंबर पर है.

20 बिलियन डॉलर के पार पहुंचा IPL बिजनेस

वहीं, दूसरी ओर पहली बार पूरे आईपीएल का कुल बिजनेस 20 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.96 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. इससे ये साफ हो गया है कि दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग अब सिर्फ दो महीने तक चलने वाला सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि साल भर कमाई करने वाला एक ग्लोबल बिजनेस बन चुका है.

ज़रूर पढ़ें