प्रशांत किशोर का विधायक बनना तय? इस सर्वे ने सभी को चौंकाया, किसका पलड़ा भारी

Bankipur Exit Poll 2026: बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का सर्वे जारी हो गया है. अगर यह सर्वे सटीक बैठता है तो बांकीपुर में प्रशांत किशोर चुनाव जीत सकते हैं.
Prashant Kishor addressing media on record voter turnout in Bihar elections

प्रशांत किशोर(File Photo)

Bankipur Exit Poll 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न हो चुका है, तमाम राजनीतिक दलों का भविष्य ईवीएम में कैद हो चुका है. शाम पांच बजे तक इस सीट पर 33.60 प्रतिशत मतदान हुआ था. मतदान का प्रतिशत 2025 के चुनाव के मुकाबले कम हुआ है. इन सब के बीच जनमत पोल्स ने अपना सर्वे जारी कर द‍िया है. अगर यह सर्वे सटीक बैठता है, तो प्रशांत किशोर की बल्‍ले-बल्‍ले है.

जनमत पोल्स ने अपने सर्वे में प्रशांत किशोर की जीत बताई है. अगर यह सटीक बैठता है तो बीजेपी का सालों पुराना किला उनके हाथ से निकल गया है. इसके साथ ही प्रशांत की पार्टी जनसुराज का खाता भी बिहार में खुल जाएगा, सबसे खास बात यह है कि खाता भी प्रशांत किशोर ही खोल रहे हैं.

कौन-कौन था चुनावी मैदान में?

बांकीपुर सीट पर जो सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं, उसने हर किसी को चौंका दिया है. बीजेपी की तरफ से इस सीट पर प्रत्याशी के तौर पर नीरज सिन्हा थे, हालांकि उनसे पहले बीजेपी किसी और को चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन उन्‍होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर द‍िया था. इसके बाद नीरज को मौका दिया था.

जन सुराज से खुद प्रशांत किशोर मैदान में थे. इनके अलावा भी कई प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में थे. हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी और जनसुराज के बीच ही था, जिसमें जनसुराज बाजी मारता नजर आ रहा है.  

क्या कहता है जनमत पोल का सर्वे?

मतदान पूरा होने के बाद जो सर्वे जारी किया गया है, उसमें प्रशांत किशोर विधायक बनते नजर आ रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सर्वें के मुताबिक इस चुनाव में जन सुराज को 66 हजार से 71 हजार वोट और बीजेपी के लिए अनुमानित आंकड़ा 44 हजार से 49 हजार वोट मिल सकते हैं. मतलब साफ है कि अगर यह सर्वे सटीक बैठता है तो प्रशांत किशोर अपने पहले चुनाव में सफलता हासिल कर लेंगे.

ये भी पढ़ें:जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल लोगों पर नहीं होगा एक्‍शन! दिल्‍ली सरकार का ऐलान,इन लोगों को नहीं मिली राहत

ज़रूर पढ़ें