Ambikapur: अंबिकापुर में एनालॉग पनीर पर बड़ी कार्रवाई, यात्री बस से प्रतिबंधित पनीर किया जब्त
यात्री बस से प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त
Ambikapur: छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद अंबिकापुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बस स्टैंड पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान एक यात्री बस से प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त किया गया.
यात्री बस से प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त
इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बस संचालक और महामाया डेयरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. बिना वैध बिल के दूध एवं दुग्ध उत्पादों के परिवहन, खरीद-बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि प्रतिबंधित या बिना वैध दस्तावेजों के दुग्ध उत्पादों का कारोबार न करें, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
रायपुर में 4,200 किलो संदिग्ध पनीर पर हो चुकी कार्रवाई
बता दें कि राजधानी रायपुर में नकली और मिलावटी पनीर के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिली हैं. जुलाई 2025 में बीरगांव स्थित ‘काशी एग्रो फूड्स’ फैक्ट्री से करीब 2,500 किलो संदिग्ध/एनालॉग पनीर जब्त किया गया था. फैक्ट्री को सील भी कर दिया गया था.
सरकार ने एनालॉग पनीर पर लगाया बैन
बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सेहत से खिलवाड़ करने वाले एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज के बाद से पूरे राज्य में एनालॉग पनीर की बिक्री बंद रहेगी. वहीं रायपुर और आसपास के इलाकों में पिछले एक साल से मिल रही शिकायतों और खाद्य विभाग के छापों के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है.
ये भी पढ़ें- Ambikapur: 2.70 करोड़ के फर्नीचर घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 स्कूलों के तत्कालीन प्रधान पाठकों को किया तलब