बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर पुल बीच से टूटा, बीच में फंसी चलती बस, अमरकंटक-जबलपुर मार्ग बंद, देखें डायवर्जन रूट

CG News: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर बना पुल अचानक 2 हिस्सों में टूट गया. इस दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस वहीं फंस गई। घटना रविवार शाम 5 बजे की है. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
CG News

बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर पुल बीच से टूटा

CG News: छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त को बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर बना पुल अचानक टूट गया. इस दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस वहीं फंस गई. घटना रविवार शाम 5 बजे की है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. बस का अगला हिस्सा टूटे हुए स्लैब के किनारे अटक गया था, जिससे बस नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई.

बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर पुल बीच से टूटा, बीच में फंसी चलती बस

जानकारी के मुताबिक, बांसाझाल स्थित यह पुल 35 साल पुराना था और जर्जर हालत में था, बारिश के बाद इसकी स्थिति और खराब हो गई थी. बिलासपुर-जबलपुर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 पर बना है. यह सड़क 510 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है. सड़क पर भी कई जगह दरारें हैं.

कई रूट किए डायवर्ट

पुल टूटने से पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक के साथ-साथ मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से सीधा संपर्क टूट गया है. बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर आवागमन बंद करा दिया गया है. प्रशासन ने कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं.

अचानक पुल का स्लैब धंस गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही यात्री बस पुल के बीच हिस्से में पहुंची, तभी अचानक पुल का स्लैब धंस गया. बस का अगला हिस्सा टूटे हुए पुल के किनारे जाकर अटक गया. गनीमत रही कि बस कुछ फीट और आगे नहीं बढ़ी, वरना वह सीधे नदी में गिर सकती थी.

ये भी पढ़ें- Mahtari Vandan Yojana: कब आएगी महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त, इस आसान तरीके से तुरंत चेक करें

करीब 35 साल पुराना था बांसाझाल पुल

बताया जा रहा है कि बांसाझाल पुल करीब 35 साल पुराना था और काफी समय से इसकी स्थिति कमजोर बताई जा रही थी. यह पुल बिलासपुर-जबलपुर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 का अहम हिस्सा है. लगातार हो रही बारिश के कारण पुल की हालत और खराब हो गई थी. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि तेज जलप्रवाह और पुरानी संरचना के दबाव की वजह से पुल का स्लैब अचानक धंस गया.

ज़रूर पढ़ें