हार्दिक पंड्या पर CSK की नजर! क्या पीली जर्सी में नजर आएंगे MI के कप्तान?
हार्दिक पंड्या और एमएस धोनी
Hardik Pandya: टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन या कप्तानी नहीं, बल्कि आईपीएल 2027 से पहले उनका संभावित ट्रेड है. इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन से पहले ट्रेड विंडो में सबसे बड़ा धमाका नजर आ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है, जिसके लिए उन्होंने एक बड़ा ट्रेड पैकेज तैयार किया है.
CSK का मुंबई इंडियंस को बड़ा ऑफर
दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियन के सामने बड़ा ऑफर रखा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएसके ने एमआई के सामने रु10 करोड़ नकद के साथ शिवम दुबे और खलील अहमद को शामिल करते हुए प्रस्ताव रखा है. यानी सीएसके पंड्या के बदले मुंबई को दो खिलाड़ी और करोड़ों की मोटी रकम देने की तैयारी में है.
🚨HARDIK PANDYA TO CSK IS DEAL DONE 🚨
— JB (@93Yorker) August 5, 2026
– Both teams will announce the trade before retention.
– Shivam Dube & Khaleel Ahmed will go to Mumbai Indians and 10Cr cash.
– Hardik Pandya will become new captain of CSK.
– CSK denied for both Ayush Mhatre & Dawald brevis. pic.twitter.com/4tTdAJiyiI
यह भी पढ़ें: जहीर खान ने खरीदी 4 बार की चैंपियन टीम, जाफना किंग्स के बने सह-मालिक
पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं पंड्या
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या के बदले युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पर रुचि दिखाई थी, लेकिन सीएसके ने उन्हें अपने फ्यूचर का अहम हिस्सा मानते हुए ट्रेड से दूर रखा और नया पैकेज तैयार किया. इस नए पैकेज में सीएसके ने दुबे और खलील के साथ 10 करोड़ रुपये भी शामिल किए. अगर मुंबई इसपर सहमती जताती है तो हार्दिक पंड्या आगामी सीजन में सीएसके की पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं.
अगर हार्दिक पंड्या को लेकर यह ट्रेड डील फाइनल हो जाती है, तो यह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी एक्सचेंज में से एक साबित होगा. हालांकि, अब तक दोनों फ्रेंचाइजीयों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं गई है.