Video: तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रा को रौंदा, बच्ची के पैर की हड्‌डी टूटी, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

Raipur: राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया. कंकालीपारा मेन रोड पर स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय बच्ची को कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.
CG News

तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रा को रौंदा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित कार ने बच्ची को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी एक वेगेनार कार और एक ई-रिक्शा को भी जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

बच्ची के पैर की हड्डी टूटी

घायल बच्ची को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के पैर की हड्डी टूट गई है और सिर में भी गंभीर चोट आई है. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है.

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें