छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स हुआ महंगा, 10 प्लाजा पर बढ़ा रेट, जानिए कहां-कहां लागू हुईं नई दरें
CG News: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को एक बड़ा झटका लगा है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने राज्य के दस प्रमुख टोल प्लाजा पर बीते 1 अगस्त से नई संशोधित दरें लागू कर दी हैं.
टोल टैक्स हुआ महंगा, 10 प्लाजा पर बढ़ा रेट
इस फैसले के बाद प्रदेश के अलग-अलग हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा खर्चीली हो गई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अधिसूचना के मुताबिक मुड़ियापारा, बैजी, लिम्हा, मदनपुर, चोटिया, पचिरा, महाराजपुर, लोदाम, पाराघाट और केसला टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये तक की टैक्स बढ़ोतरी की गई है.
इस वृद्धि का असर कार, जीप, वैन, हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस, बड़ी बस और मल्टी-एक्सल ट्रकों के किराए पर सीधा पड़ने वाला है. मुड़ियापारा टोल प्लाजा पर अब कार चालकों को 45 की जगह 50 रुपये और भारी वाहनों को 160 की जगह 165 रुपये देने पड़ रहे हैं. बैजी टोल पर कार का शुल्क 65 रुपये यथावत है, लेकिन एलएमवी का रेट 100 से बढ़ाकर 105 रुपये और बस-ट्रक का शुल्क 215 से 220 रुपये कर दिया गया है.
खबर में अपडेट जारी है….