MP School closed: एमपी में मूसलाधार बारिश का तांडव, कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

MP School closed: बीते दो दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिस का दौर जारी है. आज भी भोपाल और आगर-मालवा के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है.
MP School closed

मूसलाधार बारिश, भोपाल

MP School closed: बीते दो दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिस का दौर जारी है. खासकर राजधानी से सटे इलाको में 48 घंटों से पानी की बूंद भी बंद नहीं हुई है. मौसम विभाग ने आज भी दिनभर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर चल रहे है. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. इसी वजह से भोपाल और आगर-मालवा में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. प्रशासन ने लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील की है.

भोपाल में सबसे ज्यादा असर

बता दें कि कल भी भोपला के सभी यानी की 10 अगस्त को भी भोपाल की सभी स्कूलों में तेज बारिश होने की वजह से छुट्टी का ऐलान किया गया था. राजधानी भोपाल में महज 24 घंटे में करीब 7 इंच पानी गिरने से निचले इलाकों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई. बारिश का सबसे ज्यादा असर भोपाल, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, मंडला और राजगढ़ में दिखाई दिया। राजगढ़ के ब्यावरा में रेलवे अंडरपास में पानी भरने से करीब 25 गांवों का संपर्क टूट गया.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

भारी बारिश का असर जलाशयों पर भी पड़ा है. जोहिला बांध के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा गया. भोपाल के कलियासोत और केरवा तथा सीहोर के कोलार बांध में भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है. भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर भी करीब तीन फीट बढ़ गया है. वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को नीमच, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:‘चुनौतियां आती हैं तो मौके भी…’, दिल्ली-IIT में मोदी बोले- ‘जिंदगी में सबकुछ ऑउट ऑफ सिलेबस’

ज़रूर पढ़ें