भोपाल: सरकारी स्कूल की लापरवाही, शौचालय पर ताला, छात्राओं की परेशानी देख भड़कीं जिला पंचायत सदस्य
शिक्षा स्थाई समिति की बैठक
भोपाल जिला पंचायत की शिक्षा स्थाई समिति की बैठक में सरकारी स्कूलों और छात्रावासों की बदहाली को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिपं उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने की, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अभिनव आर्य भी मौजूद थे. बैठक में जिला पंचायत सदस्य चंद्रेश राजपूत ने हाई स्कूल बाग्रोदा में प्राचार्य द्वारा बालिकाओं के शौचालय में ताला लगा लगाए जाने का मुद्दा उठाया.
सदस्य राजपूत ने कहा कि हाई स्कूल बागरोदा में बालिकाओं के शौचालय में प्राचार्य द्वारा ताला लगाया जाता है. इस वजह से छात्राओं को बाथरूम जाने में परेशानी उठानी पड़ती है. छात्राएं कई घंटों तक बाथरूम रोकने के लिए मजबूर हैं. स्कूल के शौचालय बहुत गंदे हैं. शौचालय में लगा ताला खुलवाया जाए और दोषी पर कार्रवाई की जाए.
समिति ने पास किया प्रस्ताव
इस बैठक में छात्रावास सहायक वार्डन को हटाने को लेकर समिति ने प्रस्ताव पास किया. इस बैठक की अध्यक्षता सभापति व उपाध्याङ मोहन सिहं जाट ने की. शुरूआत में डीईओ अभिनव आर्य ने बैठक का एजेंडा रखा और फिर बिंदुवार चर्चा शुरू हुई.
मोहन सिंह जाट ने उठाया वार्डन का मुद्दा
बैठक के दौरान मोहन सिहं जाट ने जिले मे चल रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास हताई खेड़ा आनंद नगर के सहायक वार्डन दिनेश वंशकार एवं कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बैरसिया में पदस्थ सहायक वार्डन फरहत यासमीन का विषय बठाया. उन्होंने कहा कि दोनों 12 वर्षों से अधिक समय से वहीं डटे हुए हैं.
साथ ही इनका व्यवहार भी छात्र-छात्राओं के प्रति खराब बर्ताव एवं अनियमिताओं की शिकायत बच्चों के अभिभावकों ने की है. दोनों को तत्काल हटाया जाए और उनकी जांच की जाए.
ये भी पढे़ं- भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग, व्यापारियों का 10 करोड़ का सामान जलकर राख