दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप
अभिषेक पोरेल
Abishek Porel: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल गिरफ्तार हो गए हैं. मंगलवार 11 अगस्त की सुबह हुगली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें, अभिषेक को शादी का झांसा देकर रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
कोर्ट में पेश किए गए अभिषेक पोरेल
रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का मेडिकल टेस्ट कराया गया. इसके बाद उन्हें चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. दरअसल कुछ दिन पहले ही अभिषेक पोरेल के खिलाफ एक महिला ने हुगली जिले के मगरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी.
#WATCH | Hooghly, West Bengal: Hooghly Rural SP Kunwar Bhushan Singh- In connection with Mogra PS Case No. 346/26, registered under Sections of BNS and Sections 66E/72 of the IT Act, the prime accused, namely Abhishek Porel (Cricketer) has been arrested from Emami City under Dum… pic.twitter.com/RR4K9vuI7G
— ANI (@ANI) August 11, 2026
शिकायत के मुताबिक साल 2023 में संपर्क में आने के बाद पोरेल ने इस महिला से शादी का वादा करने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और दोनों के निजी पलों को रिकॉर्ड किया. महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप पर कोलकाता हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था.
पोरेल पर लगी 19 धाराएं
मामले की एफआईआर में कुल 19 धाराओं का जिक्र किया गया है. FIR के मुताबिक, यह घटना 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई थी. शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि अभिषेक पोरेल ने उसे जानबूझ कर और गैरकानूनी तरीके से अपने पास रखा और खाना तक नहीं दिया. इसके अलावा एफआईआर में यह भी दावा किया गया कि उसे जानबूझकर अलग-थलग रखा गया, जिसके चलते उसकी शारीरिक स्थिति काफी कमजोर हो गई.
जब्त हुए थे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
इस मामले में कोलकाता हाई कोर्ट ने अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी का आदेश देने के साथ-साथ उनके पास मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को जब्त करने के निर्देश दिए थे. ताकि आपत्तिजनक डेटा को आगे किसी के साथ शेयर नहीं किया जा सके.