भोपाल में राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का आगाज, 12 राज्यों के करीब 100 सेलर शामिल
राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप
12 States 100 Sailors Compete: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का आगाज मंगलवार 11 अगस्त को हो चुका है. राजधानी के अपर लेक में आयोजित इस नेशनल लेवल कॉम्पिटिशन में देश के अलग-अलग राज्यों से आए करीब 100 सेलर हिस्सा ले रहे हैं. बता दें, मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई.
12 राज्यों के 100 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
बोट क्लब में आयोजित राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है. इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 16 अगस्त तक किया गया है. इस 6 दिवसीय नेशनल कॉम्पिटिशन में देश के 12 राज्यों से आए करीब 100 सेलर अपना दम दिखा रहे हैं.
राजा भोज मल्टीक्लास सेलिंग चैंपियनशिप (वाईएआई रैंकिंग इवेंट) शुभारंभ की झलकियां…
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) August 11, 2026
📍अपर लेक, बोट क्लब भोपाल pic.twitter.com/1bHRwppYOC
यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना से रचाई शादी, 10 साल पुराने रिश्ते को दिया नया नाम
YAI और SAI के सीनियर ऑफिसर मौजूद
बता दें, इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी नेशनल रैंकिंग निर्धारित होगी, जो फ्यूचर में इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम के चयन का आधार बनेगी. स्पर्धा को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप संचालित करने के लिए याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YAI) के 12 ज्यूरी मेंबर्स और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सीनियर ऑफिसर भोपाल में मौजूद हैं.
सीएम यादव करेंगे विजेताओं को सम्मानित
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि वर्ष 2007 में स्थापित ‘मध्य प्रदेश राज्य जल क्रीडा अकादमी’ में सेलिंग, रोइंग, कयाकिंग, केनोइंग और स्लालम की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. पिछले साल आयोजित हुए राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की टीम ने 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप की क्लोज़िंग सेरेमनी और पुरस्कार वितरण समारोह 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में विनर्स को सम्मानित करेंगे.