Railway Big Breaking: रायपुर रेल मंडल में CBI की दबिश, देर रात तक चल रही कार्रवाई
क्राइम न्यूज
Railway Big Breaking: रायपुर. रायपुर रेल मंडल में एक बार फिर सीबीआई (CBI) ने दबिश दी है. विस्तार न्यूज को उच्च पदस्थ सूत्रों ने जानकारी दी है कि रेल मंडल के भिलाई स्थित पीपी यार्ड में एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ सीबीआई को शिकायत मिली थी.
सूत्रों के मुताबिक बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत सीबीआई (CBI) से की गई थी, जिसके बाद गुरूवार देर शाम से सीबीआई की कार्रवाई जारी है. सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि देर रात तक ये कार्रवाई जारी है. सूत्र बताते है कि सीबीआई की 10-12 अधिकारियों की टीम दबिश यहां पहुंची है और यहां सीनियर डीएमई (Sr DME.) के अनमोल उईके (Anmol Uikey) के चेंबर में अधिकारियों दस्तावेजों को खंगाल रहे है.
सीधे दिल्ली से पहुंची टीम!
पीपी यार्ड में मौजूद एक सूत्र ने विस्तार न्यूज को बताया कि सीबीआई के कुछ अधिकारी सीधे दिल्ली से गाड़ी में पहुंचे है और इसके बाद रायपुर और दुर्ग से टीमों को असिस्ट करने संभवतः बुलाया गया है. सूत्रों ने पुष्टि की है कि DL नंबर की गाड़ी के अलावा सीजी 04 और सीजी 07 की गाड़ियों में अधिकारी यहां पहुंचे है. जहां कार्रवाई चल रही है वहां किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की एंट्री नहीं है.
हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि सीबीआई ने अपने इस कार्रवाई में रिश्वत के कितने पैसे जब्त किए है. बता दें कि चंद महीने पहले ही रायपुर रेल मंडल में सीबीआई ने दबिश दी थी और तब कार्रवाई खेल कोटे से नौकरी लगाने के एवज में मोटी रकम लेने के एवज में की गई थी.
उच्च पदस्थ सूत्र बताते है कि सीबीआई के लिए भिलाई का पीपी यार्ड नया नहीं है, इससे पहले भी 2023 में यहां सीबीआई ने शिकायत के बाद कार्रवाई कर उक्त यार्ड को सील किया था. बता दें कि उक्त पीपी यार्ड में वैगन के रखरखाव से संबंधित काम किया जाता है.