CG Weather: रायपुर समेत कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, घर से निकलने से पहले देख लें IMD का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.
weather update

मौसम

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. मौसम विभाग के मुताबिक में आने वाले 2-3 दिनों तक प्रदेश में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं कई जगहों पर तो तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर, बिजली के खंभो या फिर पेड़ों से पास से रहने से बचने की सलाह दी है. आइए जातने है की प्रदेश आज कैसा रहेगा मौसम.

इन शहरों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज (16 अगस्त 2026) हल्की से मध्यम बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में बने मानसूनी सिस्टम के कारण प्रदेश भर में मानसून सक्रिय है, जिससे रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान खुले स्थानों पर ठहरने से मना किया है. बिजली चमकने के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूरी बनाएं रखना जरूरी है. इतना ही नहीं तेज वाहन चलाते समय बी सावधानी बरतनी जरूरी है. कम दृश्यता और सड़क पर पानी भरने की स्थिति में रफ्तार पर नियंत्रण रखे. साथ ही जब नदी-नालें उफान पर हो तो उन्हें पार करने से बचे और तेज बहाव से भी बचें.

ये भी पढ़ें- Fact Check:तो क्या स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने फहराया भाजपा का झंडा ? Video Viral

ज़रूर पढ़ें