MP Weather: एमपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, IMD ने 13 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. बंगाल की खाड़ी से बने मजबूत सिस्टम के चलते अगले दो दिनों तक पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होगी.
मध्य प्रदेश मौसम
MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. बंगाल की खाड़ी से बने मजबूत सिस्टम के चलते अगले दो दिनों तक पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होगी. इसके बाद सिस्टम पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा, जिससे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश बढ़ने की संभावना है.
सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में ऑरेंज अलर्ट
सोमवार को सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है. सतना, पन्ना, दमोह, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी भारी बारिश की चेतावनी है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…