Morena News: देवगढ़ स्कूल में ब्रह्म भोज का भंडारा, स्कूल से छात्र-शिक्षक गायब होने का वीडियो वायरल

Morena News: मुरैना जिले के देवगढ़ स्थित शासकीय मिडिल स्कूल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर के आसपास ब्रह्म भोज का भंडारा आयोजित होता दिखाई दे रहा है, जबकि स्कूल में छात्र और शिक्षक नजर नहीं आ रहे हैं.
morena news

मुरैना स्कूल में ब्रह्म भोज का भंडारा

इनपुट-मनोज उपाध्याय

Morena News: मुरैना जिले के देवगढ़ स्थित शासकीय मिडिल स्कूल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर के आसपास ब्रह्म भोज का भंडारा आयोजित होता दिखाई दे रहा है, जबकि स्कूल में छात्र और शिक्षक नजर नहीं आ रहे हैं. इसको लेकर विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

छात्र और शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं

एक ओर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं. शिक्षकों को वेतन सहित कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं. ऐसे में यदि विद्यालय समय के दौरान छात्र और शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं हैं, तो यह गंभीर जांच का विषय है.

ये भी पढ़ें-मुरैना: होटल में बर्थडे पार्टी मनाने गई 15 वर्षीय नाबालिग रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, चार दिन से थाने के चक्कर काट रहे परिजन

प्रधानाचार्य ने भंडारे की खबर से इनकार किया

हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय मौर्य का कहना है कि भंडारा विद्यालय के अंदर नहीं, बल्कि विद्यालय के बगल में स्थित मैदान में आयोजित किया जा रहा है. प्रधानाचार्य ने विद्यालय में भंडारा होने की बात से इनकार किया है.

अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो में विद्यालय के समय छात्र और शिक्षक क्यों नजर नहीं आ रहे हैं? क्या स्कूल में शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ या नहीं? इन सवालों का जवाब संबंधित शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

ज़रूर पढ़ें