शिवपुरी में ओबीसी आरक्षण पर घमासान, युवक ने विधायक को कहा- आप गधे हो, Video
शिवपुरी
MLA Devendra Jain: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, बुधवार को यहां 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ. इसी दौरान शिवपुरी से बीजेपी विधायक देवेंद्र जैन और एक युवक के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली. जिस दौरान युवक ने कहा वह ग्रेजुएट है और विधायक गधे हैं. युवक की इस बात से माहौल पूरा बदल गया. युवक की बात सुनकर विधायक वहां से तले गए.
क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि, ओबीसी महासभा ने 27 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया था. ओबीसी महासभा के लोग कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे थे.प्रदर्शन के दौरान शिवपुरी से विधायक देवेंद्र जैन भी कलेक्ट्रेट पहुंचे. तभी एक युवक उनके पास पहुंचा. युवक ने ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी करने की बात कही और कहा कि यह कोर्ट का फैसला है. जिसे सुनकर विधायक ने कहा कि क्या वह गधे हैं? जिसके जवाब में युवक ने कहा कि वो ग्रेजुएट है और विधायक गधे हैं. युवक की इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं. ये सुनकर विधायक वहां से चले गए.
"क्या मैं गधा हूं " विधायक के सवाल पर युवक बोला- "हां, आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं" शिवपुरी में OBC आरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट पर हंगामा, विधायक और प्रदर्शनकारी में बहस, वीडियो वायरल #shivpuri #madhyapradesh #obcreservation #obcreservation #mla #viralvideo #viraljaction https://t.co/HUBR8l6n81
— Nilesh Namdev (@iamnileshhh_05) October 15, 2026
27 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग
ओबीसी महासभा ने 27 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया था. बड़ी संख्या में लोग शिवपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे.प्रदर्शन कर रहे लोग इस बात से भी नाराज थे कि, कलेक्टर उनका ज्ञापन क्यों लेने नहीं आए.प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर पर एक पार्टी के लिए काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन निष्पक्ष है, तो कलेक्टर को खुद आकर उनका ज्ञापन लेना चाहिए.