CJP के अभ‍िजीत दीपके को NDA में शामिल होने का ऑफर किसने दिया? वजह भी बताई

Abhijeet Dipke Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके को एनडीए में शामिल होने का ऑफर दिया गया है. यह ऑफर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की तरफ से दिया गया है.
CJP Abhijit Deepke grandmother passes away in Hingoli

अभ‍िजीत दीपके के दादी का निधन

Abhijeet Dipke Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभ‍िजीत दीपके पार्टी के गठन और बाद में हुए छात्र आंदोलन के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं. प्रदर्शन के दौरान और बाद में उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है. कई लोगों का ऐसा मानना है कि दीपके आने वाले समय में राजनीति में कदम रख सकते हैं. इसके लिए ही वह पिच तैयार कर रहे हैं. हालांकि दीपके ने इस सब बातों से इनकार किया है. तमाम अफवाहों के बीच केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने अपनी पार्टी में दीपके को आने का न्योता दिया है.

अठावले के इस न‍िमंत्रण पर अभ‍िजीत दीपके की तरफ से अब तक कोई र‍िएक्‍शन सामने नहीं आया है. रामदास अठावले इस समय केंद्र सरकार में मंत्री हैं और एनडीए के साथ हैं. अठावले की पार्टी का नाम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) यानी RPI (A) है.

रामदास अठावले ने दीपके  को पार्टी में शामिल होने का ऑफर देते हुए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की दुहाई भी दी. उन्‍होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना पूरा करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को हमारी पार्टी में शामिल हो जाना चाह‍िए.

राजनीति में आएंगे दीपके?

अभ‍िजीत दीपके ने जब अपनी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की थी. उसी समय से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. ऐसा कहा जा रहा था कि आने वाले समय में हम उनको राजनीति में देखेंगे. जि‍स तरह केजरीवाल ने राजनीति में आने से पहले माहौल बनाया था. उसी तरह दीपके भी कर रहे हैं. हालांकि हाल ही में हुई एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में दीपके ने राजनीति में तत्‍काल एंट्री से इनकार कर द‍िया है.

दीपके ने कहा कि अगर हमसे लोग कहेंगे तो इस पर विचार किया जा सकता है. जनता अगर कहेगी तो उनके कहने पर चुनाव लड़ने पर भी व‍िचार किया जा सकता है. फिलहाल दीपके जनता से जुड़े हुए मूल मुद्दों को उठाने में लगे हुए हैं. हाल ही में उन्‍होंने स्कूल व्यवस्था में सुधार के लिए स्‍कूल ठीक करने करो अभियान की शुरुआत की है. 

ये भी पढ़ें:JSSC-CGL रद्द होने से मचा बवाल, नौकरी पा चुके अभ्यर्थी बोले- ‘एक पल में हम बेरोजगार हो गए’

ज़रूर पढ़ें