Hockey World Cup 2026: कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम पाकिस्तान
IND vs PAK Hockey WC 2026: एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जारी है. इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है, जिसपर दुनियाभर के हॉकी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. दोनों देशों के बीच मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत और हॉकी के मैदान पर दोनों टीमों के रिकॉर्ड कैसे है और किसका पलड़ा भारी है.
कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच?
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बुधवार 19 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 6:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खराब शुरुआत, इंग्लैंड ने 4-2 से हराया
हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी के मैदान पर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है. 1956 के ओलंपिक में दोनों टीमों के बीच पहली बार हॉकी मैच खेला गया था. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 183 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 82 मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है. जबकि 69 मैच भारत ने जीते हैं और 32 मैच ड्रॉ रहे.
पाकिस्तान ने दागे ज्यादा गोल
इसके अलावा गोलो के मामलों में भी पाकिस्तान भारत से आगे है. पाकिस्तान ने अब तक भारत के खिलाफ ज्यादा गोल दागे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 407 गोल किए हैं, जबकि भारत उनके खिलाफ 390 गोल ही कर सका है.