वतन के लिए क्या जान देंना? नहीं थम रहे गुना विधायक पन्ना लाल शाक्य के विवादित बयान
विधायक पन्ना लाल शाक्य
BJP MLA Controversial Statement: मध्य प्रदेश की गुना विधानसभा सीट से विधायक पन्नालाल शाक्य के तेवर इन दिनों अलग ही नजर आ रहे हैं. कभी वह माता सीता को लेकर विवादित बयान दे देते हैं तो कभी देश के युवाओं को वतन के लिए जान न देने की सलाह दे देते हैं. बयान पर जब बवाल मचता है, तो विधायक जी वहीं रटा-रटाया बयान मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, देकर अपनी सफाई पेश करते हैं. इसके बाद भी वह इस तरह की बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं.
जैसे विधायक का नाम है पन्नालाल ठीक वैसे ही इन दिनों वह पन्ना प्रमुख की भूमिका में नजर आ रहे हैं. किसी से भी भिड़ जाना, कुछ भी कह देना उनके लिए आम बात हो चुकी है. इस मामले में वह पार्टी के सीनियर नेताओं को भी कुछ नहीं समझते हैं.
पिछले दिनों बलराम महोत्सव के दौरान विधायक ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर उनकी पार्टी की ही महिला विधायक तुरंत भिड़ गई थीं. हालांकि बीच-बचाव और समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया. लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला आज भी चल रहा है.
अब नए बयान ने फिर छेड़ा विवाद
पन्ना लाल के पुराने विवाद का मामला शांत भी नहीं हुआ था. अब नए बयान में कहा कि वतन हम तेरे लिए जान भी देंगे, जान हम काहे को देंगे. लोग हंसते हैं तो विधायक कहते हैं कि जान इतनी सस्ती है क्या? बताओं आपलोग जान इतनी सस्ती है क्या? विधायक पन्नालाल शाक्य कहते हैं कि नहीं, हम जान नहीं देंगे. हम इस वतन के लिए जान लेंगे. अब कहना कि हम तेरे लिए जान ले लेंगे. आज की स्थिति वैसी ही बनती जा रही है.
कौन हैं पन्नालाल शाक्य
पन्नालाल शाक्य की पहचान बीजेपी पुराने और दिग्गज चेहरों में होती है. खासतौर पर अपनी बयानबाजी के कारण वह हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं. वे इस समय गुना विधानसभा सीट से विधायक हैं. यहां से वह दूसरी बार विधायक चुने गए हैं. हालांकि इसी सीट पर उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए…’, वंदे मातरम् को लेकर CWC के फैसले पर भड़के अमित शाह