बंदी सिखों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा का आज ‘पंजाब बंद’, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित
बंद के दौरान भारी पुलिस बल तैनात
Punjab Bandh today: कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से आज यानी कि 21 अगस्त को पंजाब बंद बुलाया गया है. हालांकि अब तक इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दिया है. इसके बाद भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है. सड़कों पर आवाजाही सामान्य रूप से जारी है. सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है. यह बंद सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए किया गया है. सजा पूरी होने के बाद भी कई सिखों को जेल में बंद रखा गया है.
पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग कर रहा है. बंद सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक रहने वाला है. इस बंद को अब तक किसान और सिख संगठनों का समर्थन मिला है. यही वजह है कि बाजारों, हाईवे और सार्वजनिक परिवहन पर बुरा असर पड़ सकता है.
कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से बुलाए गए इस बंद को किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम), भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) समेत कई संगठनों ने समर्थन का एलान किया है. कई संगठनों ने समर्थन तो दिया है. लेकिन पंजाब बंद का समर्थन नहीं किया है.
VIDEO | Chandigarh: Police, RAF and CRPF tighten security at Chandigarh-Mohali border in view of bandh called by Qaumi Insaf Morcha to press for the release of Sikh prisoners.#PunjabBandh #PunjabNews #Chandigarh
— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/mgjtjLrQR8
क्या-क्या रहने वाला है बंद?
कौमी इंसाफ़ मोर्चा की कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह ने कहा, “हमने आज पूरी तरह से बंद का आह्वान किया है… जिसके तहत सब कुछ बंद रहेगा. सिर्फ़ मेडिकल सेवाएं चालू रहेंगी. एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी छूट दी जाएगी. इसी तरह, शादी की बारात में शामिल होने वाले या अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्मों के लिए जाने वाले लोगों को भी आने-जाने की इजाज़त होगी. इन अपवादों को छोड़कर, बाकी सब कुछ बंद रहेगा.”
VIDEO | Chandigarh: Qaumi Insaf Morcha coordination committee member Baljeet Singh on Punjab bandh call today, says, "We have called for a complete shutdown today… under which everything will remain closed. Only medical services will remain operational. People travelling to the… pic.twitter.com/5Qf8GZKy1B
— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2026
पटियाला शहर एसपी ने क्या बताया?
पटियाला शहर SP मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने बंद को लेकर संबंधित संगठनों के साथ बातचीत की है. उन्होंने बताया कि पटियाला SSP सहित कई अधिकारियों के साथ बैठकें की गईं. उन्होंने कहा कि यह बंद स्वैच्छिक है और जो लोग इसमें शामिल नहीं होना चाहते, उन्हें अपना काम करने या यात्रा करने से नहीं रोका जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस ने संगठनों के साथ परिवहन व्यवस्था पर भी चर्चा की है. जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को नहीं रोका जाएगा .
Patiala, Punjab: Patiala City SP Mohit Aggarwal said police had held discussions with the concerned organisations regarding the bandh. He said meetings were held with various officials, including the Patiala SSP. He added that the bandh is voluntary and no one will be stopped… pic.twitter.com/cOeZTWAvbg
— IANS (@ians_india) August 21, 2026
सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बुलाए गए बंद के मद्देनजर पुलिस, RAF और CRPF ने चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है. कुल मिलाकर इस समय पंजाब में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
ये भी पढ़ें: MP News: कटनी CSP पर FIR, हत्या के आरोपी को बचाने और करोड़ों की जमीन कम कीमत में बेचने का आरोप