Bilaspur News: स्कूल से घर लौट रहे 3 भाई-बहन घोंघा नदी में बहे, तीनों के शव बरामद

Bilaspur News: बिलासपुर जिले में स्कूल से घर लौट रहे 3 भाई-बहन घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए. आज तीनों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है.
bilaspur news

bilaspur news

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इस समय फाफी बारिश देखी जा रही है. राजधानी की बात करें तो, रायपुर में भी खूब बारिश हो रही है. बिलासपुर संभाग की बात करें तो वहां भी गरज चमक के साथ भारी बारिश देखी जा रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि, बिलासपुर जिले में स्कूल से घर लौट रहे 3 बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की बह गए. आज तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए हैं.

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम समडील के निवासी आशुतोष जायसवाल और विजय जायसवाल ने अपनी बेटी रिद्धी और सिद्धि का एडमिशन गांव से 2 किलोमीटर दूर नयापारा स्थित डीपी विप्र स्कूल में कराया था. बता दें कि, शनिवार को दोनों बहनें स्कूल गई हुई थीं.

छुट्टी के बाद उन्हें लेने के लिए परिवार का बड़ा बेटा अनमोल जायसवाल साइकल से स्कूल लेने गया था. पर स्कूल से लौटते समय बच्चों ने पुल की जगह घोंघा नदी के रास्ते से घर लौटने वाला रास्ता चुना. नदी के बीच पहुंचने पर बड़ा भाई तेज बहाव में साइकिल संभाल नहीं पाया और तीनों भाई-बहन तेज बहाव में बह गए.

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो, छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है. अगले 24 घंटे में उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है. इसके चलते आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें