Bhilai News: चखने के लिए लाया ठंडा समोसा, दोस्तों में हुई लड़ाई, एक को मारा चाकू

भिलाई में ठंडा समोसा लाने को लेकर दोस्तों में विवाद खूनी झड़प में बदल गया. बहन पर टिप्पणी से भड़के दो दोस्तों ने युवक पर चाकू से कई वार किए, पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा.
bhilai news

bhilai news/ image source: facebook

Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. खबर बेहद चौंका देने वाली है. दरअसल, यहां हुआ मामूली विवाद देखते-देखते कब खूनी झड़प में बदल गया किसी को नहीं पता चला. बता दें कि, दोस्तों के बीच ठंडा समोसा लने को लेकर लड़ाई शुरू हो गई इस के बाद गुस्स में एक युवक ने दूसरे की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इसके बाद दोनों दोस्तों के बीच जमकर झड़प हुई और गाली देने वाले युवक पर चाकू से हमला कर दिया.

Post

यह है पूरा मामला

दरअसल, हिमांशु नेवारे नाम का युवक अपने दोस्त मनीष और योगेश्वर के साथ दारू पी रहा था. इसके बाद हिमांशु ने दोनों दोस्तों मनीष और योगेश्वर को चखना लाने के लिए भेजा. हुआ ये कि, दोनों दोस्तों ने जो समोसा लाया था वो ठंडा हो चुका था. इसी बात को लेकर हिमांशु को गुस्सा आया. देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया.

देखते ही देते विवाद गाली-गलौंच में बदल गया. विवाद बढ़ने पर हिमांशु ने योगेश्वर की बहन को लेकर गाली और उसपर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इस बात पर दोनों दोस्त बौखला गए और गुस्से में दोनों ने हिमांशु पर चाकू से हमला कर दिया. दोनों ने एक नहीं बल्कि कई बार हिमांशु पर चाकू से हमला किया. हमले के बाद, हिमांशु को गंभीर चोट आई है.

पुलिस ने दोनों दोस्तों को भेजा जेल

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले घाल हिमांशु को अस्पताल भेजा. बाद में पुलिस ने आरोपी हिमांशु और मनीष को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया. अब तक दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:युवाओं के भरोसे आगे बढ़ेगी BJP, PM मोदी ने देर रात ‘नवीन’ टीम से मुलाकात कर सौंपा बड़ा टास्क

ज़रूर पढ़ें