नेपाल की तबाही में 130+ भारतीय लापता, जानें किस राज्य के कितने लोगों का नहीं मिला सुराग

Nepal flash floods: नेपाल में आई तबाही के बाद हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. अब तक 165 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में 130 भारतीय लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
बाढ़ के तबाही का मंजर

बाढ़ के तबाही का मंजर

Nepal flash floods: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार (26 अगस्‍त) सुबह अचानक आई बाढ़ में 165 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी हजारों की संख्या में लोग लापता हैं. बाढ़ के कारण कई पुल,सड़कें और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट तबाह हो चुके हैं. नेपाल में मंगलवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड की वजह से 130 से ज्यादा भारतीय अब भी लापता हैं, ज्यादातर लोग  कैलाश मानसरोवर यात्रा गए  कई श्रद्धालु भी शामिल हैं. फिलहाल सेना और कई सर्च एजेंसियां सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के साथ-साथ तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने अपने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक 59 भारतीय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे. पूरा नेटवर्क ठप होने की वजह से लापता लोगों के बारे में जानकारी लगा पाना काफी मुश्किल हो रहा है.

कितने लोगों का नहीं मिला सुराग?

तमिलनाडु से गए 57 पर्यटकों में से 37 लोगों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके अलावा 20 लोगों से संपर्क हो गया है. ये सभी हिमालय के एक मंदिर की तरफ जा रहे थे.ईशा फाउंडेशन के 77 लोगों का भी अब तक कुछ पता नहीं चला है. नेपाल सरकार ने एक बयान में साफ कहा कि  इमिग्रेशन सेंटर के स्‍टॉफ से अब तक किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पाया है. 

कोलकाता के 32 लोगों का एक ग्रुप भी लापता है. इनमें 30 टूरिस्‍ट और 2 टूर मैनेजर शामिल हैं. यह सभी लोग 21 अगस्त को कोलकाता से रवाना हुआ था, ये सभी नेपाल-तिब्बत सीमा पर मौजूद इमिग्रेशन ऑफिस पहुंचे थे. जिसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया है. महाराष्ट्र के 7 में से चार लोगों से संपर्क हो चुका है, बाकी तीन से संपर्क करने की कोशिश जारी है.

ये भी पढ़ें:नेपाल में जल प्रलय के बाद PM Modi ने बालेन शाह को दिया मदद का भरोसा, बॉर्डर से सटे यूपी-बिहार के जिलों में खतरा

ज़रूर पढ़ें